बिलासपुर: महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी यश सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा गया

छेड़खानी के आरोपी यश सिंह चौहान को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर/मस्तुरी, 18 जुलाई 2025। थाना मस्तुरी क्षेत्र की एक महिला के साथ अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी यश सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसे डराते-धमकाते हुए छेड़खानी की थी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को जानकारी दी और उसके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2025 को जब वह घर में अकेली थी, तो ग्राम रिस्दा निवासी यश सिंह चौहान (27 वर्ष) पंखे बनाने के बहाने घर में घुस आया और इज्जत लेने की नीयत से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने 14 जुलाई को फोन पर अपने पति को पूरी जानकारी दी। 17 जुलाई को पति के घर आने के बाद वह मस्तुरी थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, और उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी एल.सी. मोहले के निर्देश पर मस्तुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे धारा 74, 75(1), 331(3), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार कर 18 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।