छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में किया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर : शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में किया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

छात्र-छात्राएं कठिन परिश्रम कर अपना व अपने क्षेत्र का करें नाम रोशन-विधायक बृहस्पत सिंह

शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 8वां वार्षिकोत्सव लोकरंग 2023 कार्यक्रम सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप खेस्स, नगर पालिका बलरामपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुंदरमणी मिंज, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि इन्द्रजीत दीक्षित एवं वरिष्ठ नागरिक रिपुजीत सिंहदेव व नन्हे लाल गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करके अपना एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के लिए सांस्कृतिक स्थायी मंच निर्माण एवं छात्र-छात्राओं के ठहराव के लिए महाविद्यालय के पास यात्री प्रतिक्षालय बनाने हेतु 05-05 लाख रुपये तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को एकल कार्यक्रम हेतु 10 हजार रुपये एवं समूह कार्यक्रम हेतु 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महावि़द्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन, नृत्य, नाटक, भाषण, कैरम, बैडमिंटन, शतरंज, गोला तथा भाला फेक, कब्बड़ी, खो-खो, 100 तथा 200 मीटर दौड़, बॉलीवाल, निबंध, चित्रकला, तत्कालिक भाषण इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कार्यालय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!