ब्रेकिंग : राजिम क्षेत्र में दो दंतेल हाथियों की आमद, वन विभाग अलर्ट मोड पर

राजिम: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हाथियों की हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह दो दंतेल हाथी राजिम क्षेत्र में देखे गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सूत्रों के अनुसार, एक हाथी खुडसा के जंगल में और दूसरा हाथी तर्जुन्गा के जंगल में मौजूद है। ये क्षेत्र नगर पंचायत फिंगेश्वर से महज 5 किमी की दूरी पर स्थित हैं। बताया जा रहा है कि एक हाथी महासमुंद जिले से तो दूसरा धमतरी जिले की सीमा से प्रवेश कर राजिम क्षेत्र में आया है।वन विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए लगभग 25 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है, और मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल के सदस्य सतत निगरानी में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की जनहानि या फसल क्षति को रोका जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और वन अमले का सहयोग करें।

स्थिति पर वन विभाग की लगातार नजर बनी हुई है।

ग्रामीणों से सतर्कता और संयम बरतने की अपील।