Aaj Ka Rashifal: आज चमकेगा इन 6 राशियों की किस्मत का सितारा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 29 जुलाई का दिन किस राशि के लिए अच्छा रहेगा और किसके लिए खराब रहेगा, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मेष राशि

किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने से आपके तौर-तरीके बदल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनों से मन की बात साझा करने से समाधान मिलेगा।

वृषभ राशि

किसी के साथ जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता रिश्तों को कमजोर कर सकती है। धैर्य रखें, क्योंकि आप जल्दी क्रोधित हो सकते हैं। स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यवसाय में विवाद की संभावना है। उधार दिया पैसा न लौटने से परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं और नम्रता अपनाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन जुटाने में व्यस्त रहेंगे। भूमि से संबंधित विवाद के कारण चिंता रहेगी।

कर्क राशि

अपने विवेक से हर कार्य में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। आजीविका के लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से रिश्ते बनेंगे।

सिंह राशि

व्यवसाय में नई योजना लाभकारी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित चिंता रह सकती है। भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कन्या राशि

अपनों से धोखा मिलने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्त हो सकता है। परिवार की सहायता करनी पड़ सकती है। आजीविका के स्रोत बढ़ेंगे। पिता के साथ मतभेद के कारण तनाव हो सकता है।

तुला राशि

भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और स्वयं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत बनेंगे। कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

संतान से विवाद की संभावना है। आजीविका को लेकर चिंता रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। वाहन सुख मिल सकता है।

कुंभ राशि

मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा और धन पर खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी असंतुष्ट होंगे। अपनी वाकपटुता से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आलस्य के कारण कार्य में रुचि कम रह सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।