Advertisement

रोको अऊ टोको टीम ने रिंग रोड में चलाया जागरूकता अभियान, दुकानदारों और वाहन चालकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की जा रही अपील

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार यूनीसेफ के सहयोग से संचालित ’’रोको अउ टोको’’ के वालेंटियर के द्वारा निगम क्षेत्र में कोरोना जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की टीम के द्वारा गांधी चौक से मिशन चौक तक घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।अभियान में वार्ड के निवासियों, दुकानदारों तथा सड़क में चलने वाले लोगों को मास्क पहनने, सेनेटाइजर और साबुन का उपयोग करने वैक्सीन लगवाने 2 गज दूरी में रहने सरकार के द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने के लिए के लिए वालेंटियर्स के द्वारा समझाया गया। रोका अऊ टोको के तहत यूनीसेफ के 25 कार्यकर्ता नगर निगम के चिन्हांकित क्षेत्र के तमाम वार्डो में घूम-घूमकर लोगो को मास्क पहनना तथा शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए गली मोहल्ले में बिना मास्क घूमने वाले लोगों को रोककर उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए समझाईश दी जा रही है। कार्यकर्ता पाम्पलेट बाँटकर तथा दीवार में चिपकाकर लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए सतर्क कर रहे हैं। आम जनता के सहयोग से जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के गाइडलाइंस को लेकर लोगो मे धीरे-धीरे लापरवाही देखने को मिल रही है और लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नही कर है। ऐसे लोगो को कोरोना की रोकथाम के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड की शिक्षिका सुनीता दास, सुशील बेक रूमाना खान, शुभम मैती, अमित सिंह, जीनत जहां, रुचिका तिर्की आदि वालेंटियर्स उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57