CG – रायपुर पुलिस के आरक्षकों ने वर्दी को कलंकित करने वाला किया ये काम, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रायपुर। जिले में आरक्षकों ने जुए से बरामद रकम को थाने में जमा करने के बजाये गबन कर लिया। यह रकम करीब 12 लाख रुपये थी। हालांकि शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने सख्ती दिखाई और आरोपी जवानों को सस्पेंड कर दिया जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जानकारी के मुताबिक़ जुआ खेल कर लौट रहे जुआरी से 12 लाख रुपये की जब्ती की थी। नियमतः यह रकम पंचनामे के साथ थाने में जमा कराई जाने चाहिए थी लेकिन, इस रकम को हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने गबन की नियत से अपने पास रख लिया। ये सभी पुलिसकर्मी इस दौरान नियमित गश्त पर निकले हुए थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

हालांकि इसकी खबर जैसे ही जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को लगी, उन्होंने सख्ती दिखाई। एसएसपी ने लिखित आदेश जारी करते हुए माना थाने के प्रभारी यमन देवांगन को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि आरोपी हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।