कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की काम-काज की समीक्षा समय सीमा के भीतर करें समस्त आवेदनों का निराकरण : कलेक्टर

कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की काम-काज की समीक्षा
समय सीमा के भीतर करें समस्त आवेदनों का निराकरण : कलेक्टर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बलौदाबाजार,कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यो की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल,कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। उन्होंने आज विशेषकर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौधन न्याय योजना,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय,चारागाह विकास,धान उठाव,पौधारोपण,नदी तट वृक्षारोपण,रसायनिक खाद की उपलब्धता,धान उठाव,जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 10 अगस्त तक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन हेतु अतिरिक्त कक्षो के निर्माण,सभी गौठनों में चारागाह निर्माण,चारागाह में नेपियर घास का रोपण 30 जुलाई तक पूर्ण करनें के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजस्व अधिकारियों की प्रशंसा कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज समय सीमा बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पर राजस्व अधिकारियों की प्रशंसा किए।उन्होंने कहा कि आप लोग 3 सप्ताह के भीतर ही 850 से अधिक रिकॉर्ड नामांतरण किए है,वह प्रशंसनीय योग्य है। पर हमें यही नही रुकना है नक्शा बटांकन,डिजिटल हस्ताक्षर,रिकार्ड दुरुस्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्रों की घर पहुँच सेवा,कोर्ट के प्रकरण, आरबीसी छ चार के प्रकरणों,राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों की जानकारी समेत,अन्य विभागों के साथ होने वाले कार्य समन्वय की जानकारी लिया। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, डीएफओ के आर बरेठ, सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल,बजरंग दुबे, लवीना पांडेय, डिप्टी कलेक्टर,महेश राजपूत, मिथलेश डोंडे,टी आर महेश्वरी एवं डीएसपी सिद्धार्थ बघेल सहित सभी विभागों के जिला प्रमुख,जनपद सीईओ,सीएमओ उपस्थित रहें।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]