Advertisement

सूरजपुर पुलिस की तत्परता से मुम्बई के लिए निकला बालक ट्रेन से किया गया दस्तयाब।

सूरजपुर पुलिस की तत्परता से मुम्बई के लिए निकला बालक ट्रेन से किया गया दस्तयाब।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बालक को घर से कहीं चले जाने की सूचना मोबाईल पर मिलते ही बगैर समय गवाए खोजबीन प्रारंभ कर देती है और तत्परतापूर्वक खोजबीन का नतीजा यह रहा कि मुम्बई जाने के लिए निकले बालक को ट्रेन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों को महिलाओं एवं बच्चों के मामलों में तत्परता दिखाते हुए सूचना प्राप्त होते ही प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में बीते दिन जयनगर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा निवासी एक व्यक्ति ने थाना में सूचना दिया कि इसका 17 वर्षीय लड़का 4.00 बजे घर से क्रिकेट खेलने जा रहा हॅू कहकर घर से निकला जो काफी देर बाद भी घर नहीं आने और फोन लगाने पर रिसिव नहीं कर रहा था काफी देर बाद उसने वाट्सएप पर रिप्लाई दिया कि वह मुम्बई जा रहा है। थाना प्रभारी जयनगर ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हालात से अवगत करा नई तकनीक की मदद ली और बालक की तलाश में जुट गए इसी बीच बालक को करंजी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बालक की फोटो चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह को भेजते हुए रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में खोजबीन हेतु कहा। चौकी में पदस्थ एएसआई बृजमोहन गुप्ता बसदेई रेलवे स्टेशन सहित बालक की खोजबीन के लिए मेमो ट्रेन में चढ़कर एक-एक डिब्बे की तलाश करने लगे तभी सफलता मिली और मुम्बई जाने के लिए घर से निकले बालक को सकुशल बरामद किया।
बालक के सकुशल वापसी पर बालक के परिजनों के द्वारा सूरजपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी जयनगर को पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57