छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रमन ने भूपेश से मांगा 16 लाख मकानों का हिसाब…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में अपूर्ण 16 लाख मकानों का हिसाब मांगा। डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि “फरेब की दुकान लगाकर झूठ बेचने वाले दाऊ भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास वापिस लौटा कर न केवल 16 लाख परिवारों से छत छीनी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गर्त में डाल दिया है। इन कच्चे मकानों पर अब जनता को #जवाबदोभूपेश।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई उसके उपरांत निरंतर 4 वर्षों से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाले पक्के मकान वापस लौटा दिए गए हैं। इससे प्रदेश के जरूरतमंदों को पक्के मकान नहीं मिल पाए हैं। इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी लगातार आक्रामक रही है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी इन 16 लाख आवासों से विहीन परिवारों के पक्ष में शासन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!