Advertisement

प्राथमिक शाला सुंदरगंज में मोहल्ला क्लास के साथ ऑनलाइन हो रही पढ़ाई विद्यालय के समस्त शिक्षक कर रहे नवाचारी कार्य


प्राथमिक शाला सुंदरगंज में मोहल्ला क्लास के साथ ऑनलाइन हो रही पढ़ाई
विद्यालय के समस्त शिक्षक कर रहे नवाचारी कार्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ग्राम पंचायत सुंदरगंज में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला सुंदरगंज में शासन की मंशानुसार कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा मोहल्ला क्लास का नियमित संचालन किया जा रहा है।
मोहल्ला क्लास खुलने से अभिभावकों में अत्यधिक हर्ष व्याप्त है। इस महामारी में भी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े रखने के लिए कार्य कर रही है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को उनकी सुविधा अनुसार सुंदरगंज ग्राम के तीन पारा में मोहल्ला क्लास का संचालन नियमित रूप से 1 जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है।
विदित है कि विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक दिनेश साहू द्वारा निरंतर प्रयास कर विद्यालय को डिजिटल स्मार्ट बनाने के साथ-साथ विद्यालय को हरा भरा बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्य करवाते हैं एवं उन पौधों की देखरेख भी समस्त शिक्षक करते हैं। विद्यालय में लगभग 1000 से भी अधिक पेड़ पौधे लगे हुए हैं। विद्यालय मे मोहल्ला क्लास संचालन के साथ साथ किचन गार्डन का कार्य भी किया जा रहा है।
विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक श्री दिनेश कुमार साहू के विशेष प्रयास से मोहल्ला क्लास के साथ साथ ऑनलाइन से भी बच्चों को जोड़कर नियमित पढ़ाई कराया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्कूली छात्र छात्राओं को सूखा राशन एवं पुस्तकों का वितरण भी किया जा रहा है। मोहल्ला क्लास के नियमित संचालन से बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ती जा रही है, इसके लिए विद्यालय के प्रधान पाठक के साथ-साथ शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं पूजा सिंह के द्वारा नए नए नवाचार गतिविधियां, गीत कविता, विभिन्न प्रकार की सहायक सामग्री का उपयोग कर मोहल्ला क्लास को रुचिकर बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे विद्यालय की दर्ज संख्या लगातार बढ़ रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57