
लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चोडेया में एक ग्रामीण के घर से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने की लाखों रुपए चोरी रिपोर्ट दर्ज
ताराचंद सिंह प्रदेश खबर/ लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चोडेया में एक ग्रामीण के घर से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने की लाखों रुपए चोरी रिपोर्ट दर्ज
राज कपूर केरकेट्टा पिता हउवा केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष जो ग्राम चोडेया के आश्रित ग्राम फैलपुर पारा में गुरुवार के दिन समय लगभग 11 – 12 के बीच के दरमियान अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा कि घटना के वक्त परिवार के सभी लोग खेत में कृषि कार्य रोपाई करने गए हुए थे इस दौरान दोपहर में अपने घर खाना खाने आए । और फिर देखते हैं कि घर में रखें अलमारी व पेंटी में रखे नगदी 95 हजार रुपए सहित तीन मोबाइल एटीएम कार्ड व बर्तन सहित अन्य सामानों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। जिस प्रकार परिवारजनों के द्वारा आसपास में पता किया गया लेकिन पता नहीं चलने पर वे सीधे थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]










