Advertisement

निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की 1 सितंबर को समीक्षा, विभागवार तय हुआ समय

निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी एक सितंबर को समीक्षा

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को की जाएगी। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) द्वारा ली जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) श्री आर. पुराम ने बताया कि लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के उद्देश्य से विभागवार समीक्षा की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभागवार समीक्षा का समय

  • सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक – जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग

  • 12.30 बजे से 1.30 बजे तक – छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

  • दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक – लोक निर्माण विभाग

  • 3.30 बजे से 4.30 बजे तक – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण विभाग

अधिकारियों को विभागवार निर्धारित समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक के जरिए जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47