Advertisement

सरगुजा में मंत्री राजेश अग्रवाल का शानदार ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

शानदार ऐतिहासिक स्वागत हुआ सरगुजा में मंत्री राजेश अग्रवाल का

भाजपा कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह, संस्कृति मंत्री हुए भावविभोर
“सरगुजा की आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है यह उपलब्धि” – राजेश अग्रवाल

//अंबिकापुर//संस्कृति, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।

स्थानीय सरगुजा बॉर्डर ग्राम तारा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला डांडगाँव, उदयपुर, नावापारा, लखनपुर, लहपतरा, मेंडराकला, भित्तीकला, बिलासपुर चौक, हनुमान मंदिर चौक, हॉस्पिटल चौक, अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड, विवेकानंद घड़ी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय संकल्प भवन पहुंचकर समाप्त हुआ।

पूरे रास्ते पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने फूल-माला, पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर मंत्री को लड्डुओं से तौला गया, ब्राह्मण समाज द्वारा स्वस्ति वाचन हुआ और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम में रही बड़ी उपस्थिति

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री राजेश अग्रवाल हुए भावुक

कार्यकर्ताओं के जोशीले स्वागत से अभिभूत मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा –

“यह उपलब्धि सरगुजा की आम जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। आपके आशीर्वाद से ही मैं विधायक बना और अब मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मैं जनता की भलाई के लिए 24 घंटे काम करूंगा, जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरगुजा का यह स्वर्णिम काल है। एक सांसद, तीन विधायक, एक मंडल अध्यक्ष, एक आयोग अध्यक्ष और अब एक कैबिनेट मंत्री – यह सब जनता की उम्मीदों का परिणाम है, और इन पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57