ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक: जल जीवन मिशन सहित 7,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग और उज्जैन आरओबी स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद बैठक में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें जल जीवन मिशन, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, उज्जैन रेलवे ओवरब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, 7,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

जल जीवन मिशन, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग, उज्जैन रेलवे ओवरब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग को मंजूरी

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

भोपाल, 2 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

✦ जल जीवन मिशन

  • पुनरीक्षित योजनाओं में 2,813 करोड़ 21 लाख रुपये की वृद्धि को मंजूरी।

  • अब तक 20,765 करोड़ लागत की 27,990 एकल ग्राम नल-जल योजनाएँ और 60,786 करोड़ की 148 समूह जल प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत।

  • 15,947 ग्रामों में योजनाएँ पूर्ण, 12,043 कार्य प्रगति पर।

  • 8,358 योजनाओं के पुनरीक्षण के बाद कुल लागत 9,026 करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत।

✦ इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड (एक्सेस कंट्रोल) मार्ग

  • लंबाई: 48.10 किमी, 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर, दोनों ओर 2-लेन सर्विस रोड।

    mantr
    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • कुल लागत: 2,935 करोड़ 15 लाख रुपये।

  • मॉडल: हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM)।

  • निर्माण कार्य में 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 आरओबी, 7 मध्यम पुल और 2 बड़े जंक्शन शामिल।

  • कंसेशन अवधि: 17 वर्ष।

✦ उज्जैन रेलवे ओवर ब्रिज

  • हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर 4 लेन आरओबी और हरिफाटक से नीलकंठ द्वार तक 980 मीटर लंबाई का पुल।

  • कुल लागत: 371 करोड़ 11 लाख रुपये।

  • आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति।

✦ नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग

  • कुल लंबाई: 72.18 किमी, 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर।

  • कुल लागत: 972 करोड़ 16 लाख रुपये।

  • मॉडल: हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM)।

  • निर्माण कार्य में 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 वृहद जंक्शन और 52 मध्यम निर्माण कार्य शामिल।

  • कंसेशन अवधि: 17 वर्ष

Praveen Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!