Advertisement

सकारात्मक पत्रकारिता से समाज बढ़ता है आगे : मंत्री डॉ डहरिया

सकारात्मक पत्रकारिता से समाज बढ़ता है आगे : मंत्री डॉ डहरिया
आरंग में पत्रकार भवन का नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर,नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा आरंग मुख्यालय में 11 लाख 39 हजार रुपए से निर्मित पत्रकारिता उपयोगिता भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पत्रकार हमेशा चुनौतियों के बीच काम करते हैं। खासकर ब्लॉक मुख्यालय में कार्य करने वाले पत्रकारों के समक्ष सीमित संसाधनों में रहकर महत्वपूर्ण खबरों का संकलन करना और त्वरित गति से जिला मुख्यालय या मीडिया संस्थान के मुख्य कार्यालय तक समाचारों को प्रेषित करने में अनेक समस्याएं आती है। निर्धारित स्थान तय नहीं होने से यह चुनौती और भी बढ़ जाती है, जिससे न सिर्फ पत्रकारों का कार्य प्रभावित होता है अपितु समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली खबरें, जनहित से जुड़ी खबरें समय पर प्रकाशित और प्रसारित नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि आरंग तेजी से विकसित होता हुआ राजधानी का एक बड़ा ब्लॉक है। यहाँ के अधिकांश लोगों का नाता राजधानी से है। राजधानी में भी आरंग के हजारों लोग निवास करते हैं और राजधानी से प्रकाशित अखबारों और टीवी चौंनल में वे आरंग की खबर को प्रमुखता से देखना चाहते हैं। यहाँ पत्रकारिता के पेशे से जुड़े पत्रकार साथी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि आरंग में पत्रकारों के लिए भवन बनने का लाभ उन्हें ही नहीं बल्कि राजधानी में रहने वाले और आरंग के लोगों को भी मिलेगा। सुविधायुक्त भवन में आप सभी का कार्य आसान हो जाएगा और त्वरित गति से समाचार तैयार होकर लोगों को देखने और पढ़ने मिलेगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए। इससे पत्रकारों की ही पहचान नहीं बढ़ती अपितु उनके इस सृजन का लाभ क्षेत्र को और विकसित बनाने में योगदान देने के साथ समाज को भी आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने सभी पत्रकारों को नए भवन के लिए बधाई देते हुए आरंग की विकासगाथा को अपने पत्रकारिता की कलम से गौरवान्वित करने की अपील की। मौके पर उपस्थित पत्रकार संघ के संरक्षक श्री रोशन चंद्राकर,अध्यक्ष श्री रामकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री पवन साहू,कोषाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता, सचिव श्री टुकेश्वर लोधी और सहसचिव श्री वीरेंद्र वर्मा ने पत्रकारों की मांग पर बहुत कम समय पर भवन बनाकर उपलब्ध कराने पर मंत्री डॉ डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर ने अध्यक्षता की और पत्रकारों के लिए आरंग में भवन बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन,श्री कोमल साहू सहित पार्षद और एल्डरमैन उपस्थित थे। पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57