राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025: भोपाल आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र मालवीय सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुए भोपाल आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र मालवीय

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

भोपाल, 5 सितम्बर 2025। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शासकीय संभागीय आईटीआई भोपाल के प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजेन्द्र मालवीय को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें दीर्घ अवधि इंजीनियरिंग ट्रेड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने श्री मालवीय को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के सभी प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणादायी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मंत्री टेटवाल का वक्तव्य

मालवीय ने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उनकी उपलब्धि से प्रदेश की आईटीआई संस्थाओं की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

यह सम्मान कौशल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कौशल विकास संचालनालय की प्रतिक्रिया

संचालनालय ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए मालवीय को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सम्मान प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण का प्रमाण है।