छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कृषि विभाग द्वारा रागी, मक्का व उड़द बीज का किया गया वितरण

बलरामपुर : कृषि विभाग द्वारा रागी, मक्का व उड़द बीज का किया गया वितरण

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

कृषक बीज पाकर नये तकनीक के साथ खेती करने के लिए हुए उत्साहित

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

विकासखण्ड बलरामपुर के दूरस्थ ग्राम सीतारामपुर में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजनांतर्गत रागी फसल प्रदर्शन हेतु रागी बीज का वितरण किया गया, जिसमें 100 एकड़ क्षेत्र हेतु प्रति किसान एक एकड़ की दर से 05 किलोग्राम रागी बीज 100 किसानों को वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जरहाडीह में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजनांतर्गत अन्तवर्ती फसल मक्का, उड़द प्रदर्शन हेतु मक्का एवं उड़द बीज वितरण किया गया, जिसमें 50 एकड़ क्षेत्र हेतु प्रति किसान एक एकड़ की दर से 50 किसानों को 50 एकड़ क्षेत्र के लिए हाईब्रिड मक्का एवं उड़द बीज का वितरण किया गया।
कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी दिया गया एवं कृषकों को उसी तकनीक से बीज की बोवाई करने एवं फसल लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कृषक बीज पाकर नये तकनीक के साथ खेती करने के लिए उत्साहित हुए।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!