Advertisement

भटगांव SECL वर्कशॉप चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार और 5 लाख की मशीनरी बरामद

भटगांव SECL वर्कशॉप चोरी कांड का खुलासा : 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख कीमत की मशीनरी जप्त

संवाददाता : सौरभ साहू
लोकेशन : सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर। थाना भटगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए SECL वर्कशॉप चोरी मामले का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत की चोरी गई मशीनरी और केबल बरामद की है।

घटना का विवरण

भटगांव कालरी के सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4-5 सितम्बर की रात करीब 2 बजे पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान वर्कशॉप से लोहे के टकराने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग वर्कशॉप की बाउंड्री में छेद कर मशीनरी और तांबे की केबल चोरी कर रहे थे।

गार्ड को देखते ही आरोपी सामान लेकर भाग निकले। चोरी गए सामानों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई। प्रकरण में थाना भटगांव पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • पीटी बॉक्स – 5 नग

  • एसडीएल मशीन बेयरिंग – 6 नग

  • इलेक्ट्रिक तांबा केबल – 20 मीटर

  • एलडीएल गियर बॉक्स – 1 नग

गिरफ्तार आरोपी

  • सोनू राजवाड़े उर्फ मूनई (32 वर्ष), ग्राम तेलगांव

  • राजन यादव (31 वर्ष), पुराना माइनस कॉलोनी, भटगांव

  • शुभम जायसवाल (23 वर्ष), बाजारपारा, भटगांव

  • उपेंद्र उर्फ सोनू हथगेन (27 वर्ष), न्यू माइनस, पुराना भटगांव

  • राजेश सोनी (39 वर्ष), मिशन चौक, अंबिकापुर

सह आरोपी राजेश सोनी पर चोरी किए गए पीटी बॉक्स खरीदने/कब्जे में रखने का भी आरोप है।

आगे की कार्रवाई

प्रकरण में 2 अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी एवं उनकी टीम द्वारा की गई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47