Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, पोषण आहार व स्वच्छता पर दिए निर्देश

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

सूरजपुर/रायपुर, 09 सितम्बर 2025। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धरसेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता और नियमित उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की पहली सीढ़ी हैं, इसलिए यहां दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

स्वच्छता और उपस्थिति पर विशेष जोर

मंत्री ने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल-खेल में सीखने के माहौल का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और केंद्र में स्वच्छता बनाए रखी जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गर्भवती व धात्री माताओं पर भी ध्यान

मंत्री राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में पंजीकृत सभी बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

ग्रामीणों से संवाद

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र की व्यवस्थाओं पर उनकी राय जानी। उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा और पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस पहल कर रही है और यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंत्री राजवाड़े की पहल से ग्रामीणों में भी जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47