Advertisement

रांची में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई ।

रांची में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में बुधवार लगभग 11:30 बजे एक युवक को गोली मारी गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। लेकिन रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर के सभी एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग चलाई जा रही है। गोलीबारी से घायल युवक का नाम मो. अल्ताफ है। वह डोरंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। अल्‍ताफ जमीन कारोबारी है। अपराधियों ने चार से पांच राउंड गोली चलाई। रिम्स ले जाने के क्रम में अल्ताफ की मौत हो गई। बताया गया कि अल्‍ताफ कार से कहीं जा रहा था। वह खुद ड्राइविंग सीट पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उस पर दनादन पांच गोली चला दी। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर रांची

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47