
Ambikapur BJP Politics News: अम्बिकापुर में भाजपा किसान मोर्चा संघ रासायनिक खाद की आपूर्ति की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
Ambikapur BJP Politics News भाजपा किसान मोर्चा संघ रासायनिक खाद की आपूर्ति की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने जिले में खाद आपूर्ति के साथ-साथ फसल बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा का कहना है कि सरगुजा एक कृषि प्रधान जिला है. यहां 3 लाख 97 हजार 67 लाख एकड जमीन कृषि योग्य है. यहां करीब 1 लाख 47 हजार किसान है। जिनके लिए 12 हजार मैट्रिक टन खाद का आवंटन हुआ।
जिले में खाद की कमी की वजह से यहां किसान परेशान है।उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो रही है सरगुजा में दो रेक आने के बाद केवल 4 सौ 12 मैट्रिक टन खाद का आवंटन हुआ है।जिससे प्रत्येक किसान को करीब 3 किलो ही खाद मिल पाएगा…खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है.
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












