Advertisement

दिल दहला देने वाला मामला : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश

रायगढ़ : – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। चारों की हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से हमला करने की बात कही जा रही है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है।

 2-3 दिनों से बंद था घर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM