छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, युवक के हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दम्पत्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम को मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसो स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की शिनाख्त तिल्दा निवासी अनिल कुमार वर्मा के रूप में की गई। मृतक के शरीर में चोट के निशान होने के साथ ही उसके गले में भी निशान थे। प्रथम दृष्टया मृतक के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को रेल्वे ट्रैक में फेंककर हत्या को दुर्घटना का रूप देना प्रतीत हो रहा था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अनिल कुमार वर्मा को आखिरी बार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ग्राम कोहका तिल्दा नेवरा निवासी अश्वनी कुमार धीवर के घर में देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने अश्वनी कुमार धीवर और उसकी पत्नी उषा धीवर से मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन दोनों पुलिस की टीम को लगातार गुमराह कर रहे थे। दोनों के बयान पर भिन्नता पाये जाने पर टीम के सदस्यों ने साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अनिल कुमार वर्मा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी अश्वनी कुमार धीवर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर अपनी पत्नी उषा धीवर के साथ मिलकर अनिल कुमार वर्मा की हत्या करने की योजना बनाई तथा दिनांक घटना को दोनों मृतक अनिल कुमार वर्मा को अपने घर बुलाकर मृतक के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रॉड, हथौड़े से लगातार वार कर उसके गले को रस्सी से घोंटकर हत्या की दिया। फिर स्वयं के बचाव एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ग्राम जलसो स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं अन्य आलाजरब को नष्ट कर दिया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया गय़ा है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button