Advertisement

Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम

मोहला छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कारन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई., मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
तीनों की दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते सोमवार शाम 6 से 7 बजे की है, जब रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार गांव से दूर कोठार बाड़ी में गए हुए थे जहां मुखिया सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। वही पिता को बचाने बेटा रूपलाल बोगा भी बिजली के चपेट में आ गया। बाप-बेटे के घर नहीं लौटने के बाद पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची। पति और बेटे को बचने की कोशिश में महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गांव में शोक की लहर

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM