Advertisement

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर नाबालिग से शोषण का आरोप, कांग्रेस ने पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर नाबालिग से शोषण का आरोप, कांग्रेस ने पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर नाबालिग लड़की के शोषण के आरोपों को गंभीर बताते हुए पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने और भाजपा से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

रायपुर/16 सितंबर 2025। भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राहुल टिकरिहा पर उसके चाचा ने पारिवारिक संबंधों को तोड़ने और एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। ठाकुर ने मांग की कि इन आरोपों के आधार पर राहुल टिकरिहा के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा, राहुल टिकरिहा के बचाव में कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाकर बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपनी आपबीती सार्वजनिक की है, लेकिन भाजपा संगठन और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, तो फिर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से क्यों बच रही है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि टिकरिहा के चाचा ने उन पर चाची के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया है, जो सामाजिक मूल्यों को शर्मसार करने वाला है। लड़की ने आरोप लगाया कि टिकरिहा ने शादी का प्रलोभन देकर शोषण किया और अब शादी से इंकार कर रहा है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा को टिकरिहा को तत्काल पद से हटाकर बर्खास्त करना चाहिए और सरकार को पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47