Advertisement

भू माफिया के आगे नतमस्तक भाजपा? कांग्रेस ने उठाए सवाल

भू माफिया के उद्दंडता पर खामोशी भाजपा की मजबूरी या विवशता?

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप— भाजपा पूरी तरह माफिया के चंगुल में फंसी

रायपुर | 17 सितम्बर 2025 ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्रियों को खुलेआम अपमानित करने वाले एक भू माफिया द्वारा जारी विज्ञापन में भाजपा नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित करना पार्टी के स्वाभिमान और अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है।

वर्मा ने पूछा, “क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव बता सकते हैं कि एक भू माफिया, जो विधायकों और मंत्रियों को जेब में रखने का दावा करता है, उनका फोटो लगाकर विज्ञापन कैसे जारी कर सकता है? क्या यही पार्टी विथ डिफरेंस है? अपने नेताओं के आत्मसम्मान को भू माफिया के जूते की नोक पर रखना किरण सिंहदेव की मजबूरी है या विवशता?”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा पर माफिया संरक्षण का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि पार्टी माफिया के चंगुल में फंस चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और काली कमाई बटोरने वाले लोग ही अब भाजपा में हावी हैं। वर्मा ने सवाल उठाया कि भाजपा का अनुशासन केवल आदिवासी नेता रवि भगत जैसे लोगों पर ही लागू होता है, जो जनता के मुद्दे उठाते हैं, जबकि भू माफिया के खिलाफ पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती।

किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों पर हमला

वर्मा ने सरकार को किसानों और ग्रामीणों के प्रति दोहरे रवैये के लिए घेरा। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों की ज़मीन पर बुलडोज़र चलाने वाली सरकार और ग्रामीणों का खसरा लॉक करने वाली मशीनरी, माफिया के आगे नतमस्तक क्यों है?

संगठन पर सवाल

वर्मा ने आरोप लगाया कि पैसे के बल पर बाहरी एजेंसियों को हायर कर फर्जी सदस्यता अभियान चलाने वाले लोग आज भाजपा संगठन में प्रभावशाली बन चुके हैं। “ऐसे लोगों का अहंकार और वजूद इतना बड़ा हो गया है कि पूरी सरकार और भाजपा उनके आगे झुक गई है,” वर्मा ने कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47