Advertisement

Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 19 September 2025: ग्रहों की स्थिति-गुरु मिथुन राशि में। शुक्र, केतु, चंद्रमा सिंह राशि में। सूर्य, बुध कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। कोई नई पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत न करें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार आपका सही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है थोड़ी कठिनाई के साथ। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। कठिनाइयों के साथ व्यावसायिक सफलता दिख रही है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं। वाणी पर विराम रखें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन थोड़ा मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला राशि- आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन कठिनाई के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाचार के माध्यम से थोड़ा सा मन खराब करने वाला लेकिन उसमें अच्छाई होगी। ऐसा समाचार मिलेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभकारी होगी। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी है। कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी कठिनाई होगी लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47