खेलों इंडिया सेंटर हर्रा टिकरा में ’’स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान की शुरुआत, खेल और स्वच्छता को जोड़ा गया

खेलों इंडिया सेंटर हर्रा टिकरा में ’’स्वच्छता ही सेवा 2025’’ अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

सूरजपुर/18 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी ’’स्वच्छता ही सेवा-2025’’ अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा। हर्रा टिकरा स्थित खेलों इंडिया सेंटर में इसका विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस वर्ष अभियान को केवल सफाई तक सीमित न रखकर खेल और स्वच्छता को जोड़ते हुए खेल परिसरों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति, विशेषकर युवा और खिलाड़ी, स्वच्छता आंदोलन का हिस्सा बनें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अधिकारियों ने बताया कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, वहीं स्वच्छता स्वस्थ और सुंदर जीवन प्रदान करती है। अभियान के तहत खेल मैदानों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों, खेल संघों और खेल से जुड़े संगठनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने खेल परिसरों को स्वच्छ रखने के साथ समाज को भी प्रेरित करें। यह पहल छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी