
मथुरा की नवागत बीएसए रतन कीर्ति: “भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा”
मथुरा की नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कार्यभार ग्रहण के बाद स्पष्ट संदेश दिया—भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में जिले के अधिकारी, शिक्षक संघ पदाधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: रतन कीर्ति
मथुरा/20 सितंबर 2025। मथुरा की नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) श्रीमती रतन कीर्ति ने शुक्रवार अपराह्न 2 बजे धौली प्याऊ स्थित कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा,
“किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और बर्खास्त किया जाएगा।”
कार्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश त्रिपाठी, श्री विनय प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मथुरा के संरक्षक श्री शान्तनु चौधरी, जिला महामंत्री मुकेश कुन्तल, सूर्य वीर सिंह यादव, राजकुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रावत, अवधेश शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, पद्मलता पांडे और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला।










