Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने 7,50,000 रूपये कीमत के 32 टन कबाड़ किया जप्त, 1 गिरफ्तार।

सूरजपुर पुलिस ने 7,50,000 रूपये कीमत के 32 टन कबाड़ किया जप्त, 1 गिरफ्तार।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश /प्रमुख छत्तीसगढ़ /सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद से ही थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में बीते दिन पुलिस को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि पुराना बाजारपारा का कबाड़ी चोरी का सामान खरीदी कर अपने गोदाम में रखा है।
कोतवाली पुलिस टीम के दबिश के दौरान कबाड़ी के पुराना बाजारपारा एवं मानपुर स्थित गोदाम से *32 टन कबाड़ कीमत 7,50,000 रूपये* का जप्त किया गया है जिसमें पुराने मोटर सायकल, स्कूटी सहित अन्य वस्तुएं बरामद की गई। कबाड़ एवं पुराने वाहन चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर जप्त कर आरोपी संजय साहू के विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस जप्त किए गए वाहनों के स्वामी की पतासाजी कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, मोहम्मद तालिब शेख, विवेकानंद सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, कैलाश यादव, रावेन्द्र पाल, दुबे सिंह, महिला आरक्षक चंदा भास्कर व गोमेश्वरी राज सक्रिय रहे।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने नागरिकों से संवाद नंबर 7999161672 पर अपनी शिकायत, समस्या से अवगत कराने के साथ ही अवैध कार्यो की सूचना देने कहा है ताकि पुलिस शिकायतों का जल्द निराकरण कर सके तो वहीं अवैध कार्यो के विरूद्व सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57