Advertisement

दर्दनाक हादसा… कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

अलीगढ़।  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हादसे की एक खौफनाक घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, एटा की ओर से आ रही कार व मिनी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और सभी पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया गया कि, आग इतनी तेज थी कि, शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन से लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के परिवारों वालों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे कि हाईवे पर जाम न लगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47