Advertisement

नवरात्रि का पर्व देता है आसुरी शक्तियों के नाश का संदेश – मंत्री राजेश अग्रवाल | चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ी भीड़

नवरात्रि का पर्व देती है आसुरी शक्तियों के नाश का संदेश – राजेश अग्रवाल

चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

सरगुजा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नव विश्व भवन, ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें अपने अंदर की आसुरी प्रवृतियों और संस्कारों को समाप्त कर सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है। जब हम अपने अवगुणों का त्याग कर सकारात्मक जीवन शैली अपनाएंगे तभी मां दुर्गा प्रसन्न होकर हमें आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

मंत्री अग्रवाल ने चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी की सराहना करते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में दर्शन करने की अपील की।

देवियों के स्वरूपों ने मोहा मन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल ने परिवार सहित झांकी का अवलोकन किया। उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैतन्य देवियों के दर्शनों से मन प्रफुल्लित और आनंदित हो जाता है। राजयोग का अभ्यास करने वाली ब्रह्माकुमारी बहनों की स्थिरता और अलौकिकता अद्भुत है, जिससे सिद्ध होता है कि राजयोग ध्यान से जीवन में मानसिक शांति, सुख और स्थिरता आती है।

भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने भी शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था पिछले 25 वर्षों से इस झांकी का आयोजन कर रही है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

झांकी 2 अक्टूबर तक रहेगी दर्शनीय

संस्थान की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि नवरात्रि पर देवियों के नौ स्वरूपों की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि अनेक नारियों ने परमात्मा प्रदत्त ज्ञान से अपने अवगुणों व विकारों पर विजय पाकर पवित्रता और दिव्य गुणों की स्थापना की है। उन्हीं की यादगार में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जाती है।

विद्या दीदी ने जानकारी दी कि झांकी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भक्तों के दर्शनों हेतु खुली रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47