खेलताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

मौजूदा चैंपियन और शीर्ष वरीय पेगुला सिटी ओपन से बाहर

मौजूदा चैंपियन और शीर्ष वरीय पेगुला सिटी ओपन से बाहर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

वाशिंगटन, चार अगस्त (एपी) मौजूदा चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला बुधवार को आस्ट्रेलिया की डारिया सैविल से सीधे सेटों में हारकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

यूएस ओपन की तैयारियों के लिए खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सैविल ने पेगुला को 7-5, 6-4 से हराया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दूसरी वरीयता प्राप्त एम्मा रादुकानु ने लुइसा चिरिको को 6-4, 6-2 से पराजित किया। कनाडा की क्वालीफायर रेबेका मैरिनो ने जर्मनी की एंड्रिया पेटकोविच को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया और अब उनका सामना सैविल से होगा।

पुरुष वर्ग में विंबलडन उपविजेता निक किर्गियोस ने 14वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल को 6-3, 6-4 से हराया जबकि अमेरिका के सेबस्टियन कोर्डा ने 12वीं वरीयता प्राप्त सेबस्टियन बेज को 6-1, 6-4 से और नौवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने ने बेनोइट पायर को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!