Advertisement

Chhattisgarh: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Chhattisgarh: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से अर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। कोरिया जिले में 8 और उत्तर बस्तर कांकेर में एक प्रकरण में 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तर परिपत्र 6-4 के तहत कोरिया जिले की मनेन्द्रगढ़ तहसील के ग्राम नारायणपुर के धर्मपाल की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने के कारण परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बैकुंठपुर तहसील के ग्राम तिलवनडांड के बजरंगी, ग्राम शिवपुर की गीता सिंह, ग्राम टेंगनी के रामेश्वर, टेमरीग्राम के अनिल और रामबाई और ग्राम रकेया के महेश की पानी में डूबने से तथा शिवपुर ग्राम की फुलेश्वरी की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक् सहायता स्वीकृत की गई है। कांकेर जिले की तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम जातावाड़ा के जितेन्द्र कुमार की सर्प के काटने से मृत्यु होने के कारण उनके परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57