Advertisement

अंबिकापुर में जय गुप्त बने ‘ऊर्जा दाता’ | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिला लाभ

सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जा दाता’

जय गुप्त ने लगाया 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप, केंद्र व राज्य सरकार से मिली सब्सिडी

अंबिकापुर, 04 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। अब पारंपरिक बिजली उपभोक्ता खुद बिजली दाता बनकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

अंबिकापुर के देवीगंज रोड वार्ड क्रमांक 15 निवासी जय गुप्त ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। महज एक माह में उनके प्लांट ने 354 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया। जय गुप्त का कहना है कि अब न सिर्फ बिजली बिल में राहत मिलेगी बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी प्राप्त होगी।

सब्सिडी और आर्थिक लाभ

इस योजना के तहत 5 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये, कुल 1,08,000 रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलती है। इससे उपभोक्ता अपनी घरेलू खपत पूरी करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जय गुप्त ने कहा –

“यदि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना को अपनाएं, तो भविष्य में न केवल शहर, बल्कि पूरा प्रदेश ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन सकता है। यह योजना दोहरा लाभ देती है – बिजली बचाइए और अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी कमाइए।”

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कैसे लें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को नेशनल पोर्टल पर अपने बिजली उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अधिकृत वेंडर का चयन कर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया जा सकता है। यदि उपभोक्ता किसी वेंडर से संतुष्ट नहीं है, तो उसे बदलने का विकल्प भी उपलब्ध है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम

केंद्र और राज्य सरकार की इस संयुक्त पहल से आने वाले समय में हर घर की छत बिजली उत्पादन का साधन बनेगी। यह न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देगी बल्कि प्रदेश और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी|

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57