लखीमपुर में दीवाली पर रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार वाहन ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, सभी की मौत

दीवाली के दिन रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, सभी की मौत

लखीमपुर-खीरी। जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में दीवाली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी भावलखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गुड्डू (45), संतराम (50) और हरिपाल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।