Advertisement

नवंबर 2025 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक जमा या लोन पेमेंट से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट: इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से कर लें जरूरी काम 

अगर आपको बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लोन पेमेंट करना या डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करवाना है, तो नवंबर महीने की छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं। इससे आपका समय और परेशानी दोनों बचेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, 2 शनिवार और कुछ विशेष पर्वों के दिन शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays November 2025)

तारीख बंद रहने का कारण कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बग्वाल कर्नाटक और उत्तराखंड
2 नवंबर रविवार पूरे देश में
5 नवंबर गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा अधिकांश राज्यों में
6 नवंबर नोंगक्रेम नृत्य मेघालय
7 नवंबर वांगाला महोत्सव मेघालय
8 नवंबर दूसरा शनिवार पूरे देश में
9 नवंबर रविवार पूरे देश में
16 नवंबर रविवार पूरे देश में
22 नवंबर चौथा शनिवार पूरे देश में
23 नवंबर रविवार पूरे देश में
30 नवंबर रविवार पूरे देश में

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आप UPI, नेट बैंकिंग, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए सभी डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं।
साथ ही ATM से नकद निकासी और अन्य ट्रांजेक्शन भी बिना किसी रुकावट के होते रहेंगे।

केवल बैंक ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार (Stock Market) में भी नवंबर में कुल 11 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।
BSE और NSE की वेबसाइट के अनुसार, 5 शनिवार, 5 रविवार और 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47