Advertisement

राज्यपाल के शपथग्रहण में नहीं बुलाये गए दो पूर्व सीएम, मचा सियासी बवाल आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रांची

राज्यपाल के शपथग्रहण में नहीं बुलाये गए दो पूर्व सीएम, मचा सियासी बवाल आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

झारखंड प्रभारी अजय सिन्हा के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर रांची

रांची राज्यपाल रमेश बैस के कल हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के दो पूर्व सीएम को नहीं बुलाने का मामला सियासी तूल पकड़ चूका है. इससे संबंधित अनेक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. इस विषय पर विपक्ष का कहना है कि राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री को समारोह में आमंत्रित न करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार पर आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रदेश कमेटी ने कहा कि वर्तमान की सरकार को स्थापित परंपराओं को तोड़ने के लिए हमेशा याद रखा जायेगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वही सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने भी इसका पलटवार किया है. जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने जवाब देते हुए कहा है कि यह मामला गवर्नर सेक्टरियट का है. इसमें सरकार को दोष देना गलत है. सरकार की यहां जवाबदेही नहीं बनती है. जेएमएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व आदिवासी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अपमान क्यों कियाथा गया. जाने से पहले किसी भी बीजेपी के नेता ने एक औपचारिक मुलाकात भी नहीं की है. इसपर बीजेपी को मंथन करने की आवश्यकता है.

बीजेपी खुद कॉमन कर्टसी भूल चुकी है तो उसे हमपर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है, और भी आरोप लगाते हुए कहा गया कि बीजेपी खुद बाबूलाल मरांडी से मिलने नहीं गयी है. पहले उन्हें खुद मिलना चाहिए, तब दुसरों को बताना चाहिए. जबरदस्ती इज़्ज़त लेने की राजनीति बीजेपी को छोड़नी चाहिए. इसपर अभी तक बीजेपी की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है पर ऐसा साफ़ देखा जा सकता है, कि सूबे की राजनीति थोड़ी गरम जरूर हुई है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47