Advertisement

गरियाबंद जिले में जुआ पकड़ने गई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार

थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले सात आरोपियों में से शेष दो की गिरफ्तारी

थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा जुआ प्रकरण में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

गरियाबंद/तौफीक खान /दिनांक 25 जून 2025 की रात्रि करीब 01:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुलना रेत खदान के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इस मामले में थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 227/25, धारा 3(2), 112 BNS छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया —

गिरफ्तार आरोपी :

दिनांक 10.10.2025 को गिरफ्तार 3 आरोपी –

1. आयुष विश्वकर्मा पिता रतन विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, साकिन भोईपारा नवापारा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

2. शिवा निषाद पिता ब्यास निषाद, उम्र 25 वर्ष, साकिन लटर्रा पारा नवापारा

3. कुंदन साहनी पिता स्व. चेतन लाल साहनी, उम्र 26 वर्ष, साकिन साहनी पारा नवापारा

दिनांक 28.10.2025 को गिरफ्तार 2 आरोपी –

4. देवाराम साहू पिता जगराम साहू, उम्र 48 वर्ष, साकिन मौरीकला थाना कुरूद, जिला धमतरी (हाल निवासी गातापार, थाना अभनपुर, जिला रायपुर)

5. केशव कुमार उर्फ मोनू सेन पिता पवन सेन, उम्र 35 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 3, दम्मानी कॉलोनी, नयापारा

आज दिनांक 03.11.2025 को गिरफ्तार 1 आरोपी –

6. गिरवर साहू पिता स्व. बिसौहा राम साहू, उम्र 48 वर्ष, साकिन सुरसा बांधा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद

(जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।)

मुख्य आरोपी (7)

आशुतोष उर्फ छोटू भांडुलकर पिता धारुराव भांडुलकर, उम्र 46 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 4, नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसे न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57