ताजा ख़बरेंदेश
Trending

पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, कहा– यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय टीम से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को देश का गौरव बताते हुए कहा कि यह जीत 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। उन्होंने हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और खेल भावना को देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह जीत देश को समर्पित है। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने टीम को “NaMo 1” जर्सी भेंट की।

पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, कहा– “140 करोड़ भारतीयों की जीत”

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और कहा — “यह सिर्फ एक खेल की जीत नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के सपनों और संघर्षों की जीत है।”

पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में न केवल बराबरी कर रही हैं, बल्कि देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुलाकात के दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा — “हमारी यह जीत प्रधानमंत्री की प्रेरणा और देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है।” वहीं खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के हाथ पर लिखा “जय श्रीराम” टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

पीएम मोदी ने टीम को “NaMo 1” सिग्नेचर जर्सी भेंट की, जबकि खिलाड़ियों ने ट्रॉफी सौंपकर कहा कि “यह जीत भारत माता को समर्पित है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टीम भारत की नई सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!