
ब्रेकिंग न्यूज़
सिमडेगा। झारखण्ड के सिमडेगा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार रजक की ह्र्दयगति रुकने से मौत हो गई।
Simdega
सिमडेगा। झारखण्ड के सिमडेगा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार रजक की ह्र्दयगति रुकने से मौत हो गई। बताया गया कि रात्रि में अपनी ड्यूटी में थे,इसी दौरान करीब एक बजे उनकी तबियत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि करीब दो वर्षों से वे सिमडेगा थाना में पदस्थापित थे। वे बोकारो जिला के रहने वाले थे।
झारखंड ब्यूरो अजय सिन्हा के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर सिमडेगा










