Advertisement

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान 2025-26: आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 30 नवंबर

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 नवंबर

अंबिकापुर, 11 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान” तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सम्मान राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को पहचान, प्रोत्साहन और राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस सम्मान के तहत समाज सेवा, शिक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति, मीडिया, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास सहित 14 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।


सम्मान का स्वरूप एवं पुरस्कार राशि

1️⃣ छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (व्यक्तिगत) – ₹2.50 लाख
2️⃣ छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (संस्था) – ₹5.00 लाख
3️⃣ सामाजिक कार्य, साहित्य, नवाचार एवं उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला-बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत, संस्कृति और लोककला — प्रत्येक क्षेत्र में ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

व्यक्तिगत श्रेणी की पात्रता

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक।

  • आयु सीमा 15 से 29 वर्ष (1 अप्रैल को न्यूनतम 15 वर्ष पूर्ण एवं 31 मार्च को 29 वर्ष से कम)।

संगठन श्रेणी की पात्रता

  • संगठन छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।

  • संगठन के पास स्पष्ट नियमावली, मार्गदर्शिका एवं वैध प्रबंध निकाय होना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं 30 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, अंबिकापुर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं!

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57