Advertisement

अंबिकापुर : राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टाॅफ नर्सों को गुलाब भेंट कर किया गया सम्मानित।

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टाॅफ नर्सों को गुलाब भेंट कर किया गया सम्मानित
अम्बिकापुर 08 मार्च 2021/ भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर नगर मंडल द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में कार्यरत स्टाॅफ नर्स बहनों को गुलाब भेंट कर व मिठाई खिलाकर महिला दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह जी ने कहा की दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिला शक्ति की महानता, उपलब्धि और योगदान का वर्णन करना सूरज को दीया दिखाने के समान है लेकिन संपूर्ण मानव जाति को मां पत्नी बहन बेटी के रूप में मिली समर्पण व सेवा का पर्याय महिलाओं को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखना और उन्हें पुरुषों के समभाव रखना ही उन्हें सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अम्बिकापुर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री मधुसूदन शुक्ला जी ने कहा की स्टाफ नर्स बहनों के द्वारा सभी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में मरीजों की सेवा और उनकी देखभाल को जिस समर्पण भाव से किया जाता है वह अतुलनीय है कोरोना महामारी काल में देशभर में कार्यरत ऐसी बहनों ने एक मिसाल कायम किया है। जिला अस्पताल में कार्यरत इन बहनों को सम्मानित कर हमने प्रयास किया है कि इन्हें इस बात का एहसास दिलाएं की इन नर्स बहनों का योगदान समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए सर्वप्रथम है आज महिला दिवस के अवसर पर इन बहनों का सम्मान कर भारतीय जनता पार्टी ने इन बहनों का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, अजय सिंह बबलू, विकास पांडे, आलोक दुबे, संजय सोनी, सर्वेश तिवारी, दीपक सिंह तोमर, मनोज सोनी, वीरेंद्र बघेल, कृष्ण कुमार शर्मा, नकुल सोनकर, पंकज गुप्ता, विश्वविजय सिंह तोमर, रविंद्र तिवारी, शुभम अग्रवाल, संजीव वर्मा, विशाल सिंह देव, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, चंदन शुक्ला, सतीश शर्मा, अंकित तिर्की, संजय त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, हर्ष जायसवाल, गांधी पासवान सहित नगर के अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47