Advertisement

रोहतक में दिल्ली नंबर की कार से 1 करोड़ कैश बरामद | ब्लास्ट अलर्ट के बाद पुलिस चेकिंग में खुलासा

रोहतक में दिल्ली नंबर की कार से 1 करोड़ रुपये कैश बरामद — ब्लास्ट अलर्ट के बाद पुलिस चेकिंग में हुआ खुलासा

रोहतक, 12 नवम्बर 2025। हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने एक दिल्ली नंबर की टैक्सी कार से 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। गाड़ी में चार युवक सवार थे, जो झज्जर की ओर से रोहतक आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोककर जांच की, लेकिन चारों युवक कैश के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ब्लास्ट के बाद सख्त हुई चेकिंग

10 नवंबर को दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया था।
रोहतक पुलिस ने जलेबी चौक पुल के नीचे नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार पुलिस बैरिकेड देखकर तेजी से मुड़ने लगी। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी को रोका।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिट्‌ठू बैग से बरामद हुईं ₹500 की गड्डियां

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर कुछ नहीं मिला। लेकिन पीछे बैठे दो युवकों के पिट्‌ठू बैग में ₹500 की नोटों की गड्डियां मिलीं।
कुछ बंडल ₹100 और ₹200 के नोटों के भी थे। गिनती करने पर कुल ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) कैश मिला।

इनकम टैक्स विभाग को सौंपा मामला

थाना शिवाजी कॉलोनी के SHO राकेश सैनी ने बताया —

“बरामद किए गए पैसों को ट्रेजरी में जमा करवाया गया है। चारों युवकों को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है। अब आयकर विभाग ही इस रकम के स्रोत और वैधता की जांच करेगा।”

बरामद कैश वाली गाड़ी स्विफ्ट कार बताई जा रही है। चारों आरोपियों में तीन दिल्ली के और एक रोहतक निवासी हैं। पुलिस उनके मोबाइल डेटा और यात्रा रूट की भी जांच कर रही है!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47