Advertisement

नीतीश NDA विधायक दल के नेता बने:थोड़ी देर में इस्तीफा देने जाएंगे; शपथ के लिए 2 मंच, 150 मेहमान, PM मोदी शामिल होंगे

प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क राज्य प्रमुख मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

 

 

बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। थोड़ी में वे राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देंगे। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

नीतीश कल यानी गुरुवार दोपहर 1.30 बजे गांधी मैदान में CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। समारोह में PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।

इससे पहले सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे।

इधर, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले JDU के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया।

BJP के 8 संभावित मंत्रियों की लिस्ट देखिए…

 

विधायक दल के नेता के चुनाव से पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली। सभी मंगलवार रात ही पटना पहुंच गए थे।

चिराग ने 2 मंत्री और डिप्टी CM की डिमांड रखी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद वे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों की लिस्ट फाइनल होगी।

इधर, सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड रखी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम बढ़ा सकते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में LJP(R) ने 19 सीटें जीती हैं।

 

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47