चंदवा देवी मंडप स्थित मैदान से युवक का शव बरामद

चंदवा देवी मंडप स्थित मैदान से युवक का शव बरामद

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

संवाददाता मुबारक आलम की रिपोर्ट मंडल प्रभारी बबलू खान के साथ प्रदेश खबर

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

चंदवा। शनिवार को थाना क्षेत्र के देवी मंडप स्थित खुले मैदान से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।युवक की मौत का पता नही चल पाया है।मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद चंदवा पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने देवी मंडप के पास अज्ञात शव पड़े होने की सुचना दी सुचना पर चंदवा पुनि सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा सदल बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव की तहकीकात की।पुलिस ने अगल बगल के लोगो से शव के बारे में पूछताछ किया जिसमे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया की लगभग 12 बजे के आसपास उक्त युवक को घटना स्थल पर देखा गया था मृत युवक डेमटोली जाने का रास्ता पूछ रहा था।थोड़ी देर बाद उसी जगह पर युवक को लोगो ने मृत पाया।स्थानीय लोगो की माने तो युवक शराब के नशे में था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।युवक के शरीर के पर किसी तरह के जख्म के निशान नही थे।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर छान बिन कर रही है।युवक की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।शव के पास से एक नंबर पुलिस को मिला है जिसपर संपर्क करने से युवक का नाम प्रकाश सिंह कोटाम घाघरा गुमला का पता बताया जा रहा है।