UP News: मथुरा में शराब ठेका जबरन बंद कराने वाले 4 युवक गिरफ्तार

UP News: मथुरा में शराब ठेका जबरन बंद कराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान पर चलाए जा रहे तथाकथित ‘शराब मुक्त अभियान’ के बीच मथुरा में शराब ठेका जबरन बंद कराने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, अमित और दुर्योधन के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीते दिनों मथुरा के एक शराब ठेके पर पहुंचे और दुकान को जबरन बंद कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवकों ने ठेके पर मौजूद कर्मचारियों को धमकाया और दुकान संचालन न करने के लिए मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो स्वयं आरोपियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अराजकता, दबाव या कानून हाथ में लेने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी स्वयं को हिंदू संगठन और गौ-रक्षक समूह से जुड़ा बताते हैं और उन्होंने शराब ठेके बंद कराने का कारण बाबा धीरेंद्र शास्त्री से प्रेरित होना बताया था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वृंदावन क्षेत्र में भी दिल्ली और गाजियाबाद से पहुंचे कुछ लोगों द्वारा शराब की दुकानें बंद कराने का प्रयास किया गया था। इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने निगरानी और कड़ी कर दी है।