Advertisement

दिल्ली कार ब्लास्ट: NIA का बड़ा खुलासा, डॉ. मुजम्मिल और मैडम सर्जन शाहीन निकले पति-पत्नी

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा खुलासा: डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन पति-पत्नी, कश्मीरी फल व्यापार के नाम पर किराए पर लिया था घर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में अब बेहद चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई ने पूछताछ में कबूल किया है कि उससे जुड़ी “मैडम सर्जन” के नाम से मशहूर डॉ. शाहीन सईद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि पत्नी है। अब तक माना जा रहा था कि दोनों प्रेम संबंध में थे, लेकिन जांच में निकाह का खुलासा हुआ है।

2023 में मस्जिद में किया था निकाह

सूत्र बताते हैं कि मुजम्मिल और शाहीन ने सितंबर 2023 में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में शरिया कानून के तहत निकाह किया था। निकाह के लिए दोनों के बीच ₹5,000–₹6,000 मेहर पर सहमति बनी थी।
यह खुलासा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शाहीन को आतंकी मॉड्यूल का आर्थिक और लॉजिस्टिक सपोर्टर माना जा रहा है।

27–28 लाख रुपये की फंडिंग का पता

NIA की जांच में पता चला है कि डॉ. शाहीन ने आतंकी मॉड्यूल को हथियारों और विस्फोटकों की खरीद के लिए ₹27–28 लाख दिए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • 2023 में उसने मुजम्मिल को ₹6.5 लाख हथियार खरीदने के लिए दिए
  • 2024 में साथी उमर को फोर्ड इकोस्पोर्ट कार खरीदने के लिए ₹3 लाख उधार देने की पेशकश की

यह रकम सीधे तौर पर मॉड्यूल की आतंकी गतिविधियों को मजबूत करने में लगी।

कश्मीर के फल व्यापार के नाम पर लिया था किराए का घर

जांच में एक और अहम पहलू सामने आया है। पूर्व सरपंच जुम्मा के मुताबिक, मुजम्मिल ने खोरी जमालपुर गांव में उनका तीन बेडरूम वाला मकान ₹8,000 प्रति माह किराए पर लिया था।
मुजम्मिल ने दावा किया था कि वह कश्मीर से फल मंगाकर स्थानीय बाजार में बेचना चाहता है, जिसके लिए बड़े स्पेस की जरूरत है।

  • जुम्मा के घर के नीचे प्लास्टिक रॉ मटेरियल की फैक्ट्री है
  • ऊपर तीन बेडरूम, हॉल, किचन (3BHK) बना है
  • अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 तक यही घर मुजम्मिल ने किराए पर लिया हुआ था

जब मुजम्मिल किराए पर घर लेने आया था, उसके साथ डॉ. शाहीन सईद भी मौजूद थी, जिसे उसने अपने परिवार की सदस्य बताया।

दो और लोकेशन पर घर किराए पर

NIA के अनुसार, मुजम्मिल ने फरीदाबाद के

  • फतेहपुर तगा
  • धौज
  • और अल-फलाह यूनिवर्सिटी से करीब 4 किमी दूर एक अन्य घर भी किराए पर लिए थे।

इन जगहों का इस्तेमाल मॉड्यूल की गतिविधियों और हथियारों की आवाजाही के लिए होने की आशंका है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47