Advertisement

बाजार मूल्य आधारित रजिस्ट्री पर बवाल, सरगुजा में कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

जमीन रजिस्ट्री के नए नियमों के विरोध में सरगुजा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अंबिकापुर/सरगुजा। छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लागू नई गाइडलाइंस के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने घड़ी चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नए नियमों से आम जनता, व्यापारियों और रियल एस्टेट कारोबारियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

नई व्यवस्था के अनुसार किसी भी भूमि का मूल्यांकन अब उसके बाजार मूल्य के आधार पर किया जाएगा। कांग्रेस शासन में बाजार मूल्य पर 30% की छूट देकर 4% रजिस्ट्री शुल्क तय किया जाता था, जबकि नई गाइडलाइंस में रजिस्ट्री शुल्क तो 4% ही रखा गया है, लेकिन मूल्यांकन सीधे बाजार दर पर होगा, जिससे भूमि की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

इसके साथ ही, यदि कोई भू-खंड मुख्य मार्ग पर स्थित है तो उसकी कीमत दो भागों में बांटकर तय की जाएगी—सामने की भूमि की कीमत अधिक, पीछे की कम। पहले पूरे भूखंड की एकसमान कीमत निर्धारित होती थी। कांग्रेस का कहना है कि इस बदलाव से भू-खंडों का बाजार मूल्य काफी बढ़ जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोककल्याणकारी सरकार की तरह नहीं, बल्कि व्यापारी मानसिकता के साथ काम कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा—
“सरकार बिजली दर बढ़ा चुकी है, बिजली बिल हाफ योजना खत्म की जा चुकी है और अब रजिस्ट्री शुल्क के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अदूरदर्शिता के कारण प्रदेश आर्थिक संकट झेल रहा है।”

पुतला दहन कार्यक्रम का दायित्व युवा कांग्रेस को सौंपा गया था। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी सराहना जिला कांग्रेस कमेटी ने की।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख कांग्रेसजन:
हेमंत सिन्हा, ए.पी. सांडिल्य, डॉ. लालचंद यादव, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, जमील खान, संजय सिंह, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, मदन जायसवाल, मो. अख्तर चम्मा, प्रीति सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, सौरभ फिलिप, जीवन यादव, उत्तम राजवाड़े, निखिल विश्वकर्मा, अमित सिंह, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, चंचला सांडिल्य, साधना कश्यप, सरोज मरावी, शमा परवीन, आकाश यादव, शिवांशु गुप्ता, तरणराज सिंह, सीपू सिंह, सतीश घोष, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, संजर नवाज, आशीष फिलिप, समर्पण एक्का, लोलर सिंह, आयुष सोनी, आकिब खान, अयान खान, रोहन साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47