अंबिकापुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परिचर्चा में याद किए गए योगदान

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

परिचर्चा में याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति के योगदान

अंबिकापुर, 04 दिसंबर 2025। भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

“त्याग और संयम के प्रतीक थे राजेंद्र बाबू” — जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ऐसे एकमात्र व्यक्ति थे जिन्होंने दो बार देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी उनके त्याग और संयम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने कहा था—
“मेरे पास अमृत पीने वाले बहुत लोग हैं, किंतु ज़हर पीने के लिए केवल एक ही व्यक्ति है और वह है राजेंद्र बाबू।”

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे एक ओर आस्थावान हिंदू थे जिन्होंने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, वहीं दूसरी ओर एक सच्चे धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मंदिर और मस्जिद दोनों का निर्माण कराया।

वक्ताओं ने कहा— राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय

परिचर्चा को ए.पी. शांडिल्य, मो. इस्लाम, इरफान सिद्दकी, लक्ष्मी गुप्ता और अमित तिवारी राजा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारतीय राजनीति का विलक्षण व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता की मिसाल था।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

सभा का संचालन महाराणा प्रताप मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में जगन्नाथ कुशवाहा, जमील खान, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, निखिल विश्वकर्मा, चंचला सांडिल्य, रूही गजाला, मंजू सिंह, शकीला सिद्दीकी, सरोज मरावी, अनुराधा सिंह, सरोज बड़ा, लुकस एक्का, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, केदार यादव, लखन मरावी, जमशेर आलम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।